Innovative Work ( नवीन कार्य )












 बी. एड पाठ्यक्रम के अनुसार हर छात्रों को चौथा सेमस्टर में एक नवीन कार्य (Innovative work) करने की आवश्यकता है। यह हमारी सृजनात्मकता को बढ़ाता है। मैंने आठवी कक्षा के उजाला नामक पाठ को नवीन कार्य करने केलिए चुना । 

यह एक कहानी है, इस पाठ को मैंने अपनी सृजनात्मकता से  डायरी के रूप में परिवर्तन किया। स्कूल इंटर्नशिप के दूसरे भाग यानि फेस टू फेस टीचिंग के समय यह कार्य छात्रों को दिखाने का अवसर मुझे मिला ।इससे बच्चों बहुत ही आकर्षित हुए थे।

मैंने उस पाठ भाग के लेखक ' सेवक राम यात्री 'की डायरी लिखी थी। डायरी का मुख्य संदेश यह था कि "दूसरों को प्रकाश देनेवाले ही अपनी और दूसरों की राह प्रकाशित कर सकता है "

आज समाज में ऐसे लोग भी हैं जो अपने लिए नहीं दूसरों केलिए जीते हैं । बच्चों को परोपकार का संदेश इससे दिया ।छात्रों को यह नवीन कार्य दिखाने से उन्हें मुख्य संदेश समझाने में आसानी हुई । यह बच्चों को बहुत प्रभावित किया




Comments

Popular posts from this blog

Victers lesson plan

Teaching Learning Aids (video )